ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत


लातेहार, 16 जुलाई (हि.स.)। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर शिव टोली के समीप गुरुवार को ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान टिकू भुइयां ,खलारी (रांची) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज से रांची की ओर 407 ट्रक जा रहा था। वही सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे । इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर दोनों में भीषण टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं ट्रक भी पलट गया। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया परंतु चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

Share this story