तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो की मौत


गिरिडीह, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के गांवा थाना इलाके के भिखी गांव में शुक्रवार को तालाब में दशकर्म का स्नान करने गई एक महिला और 17 वर्षीय एक युवती की डुबने से मौत हो गई।

दशकर्म का स्नान करने गांव के तालाब में महेंद्र यादव की पत्नी कालवतिया देवी (45), अंजली कुमारी (17) और शिखा कुमारी (45) स्नान करने के लिए उतरी। तीनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगीं। इस दौरान कालवतिया देवी और अंजलि कुमारी की डूबने से मौत हो गई, लेकिन सिखा कुमारी किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को तालाब से बाहर निकाल कर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिखा कुमारी का इलाज किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कमलनयन छपेरिया

Share this story