श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी प्रतियोगिता के लिए हुआ भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी प्रतियोगिता के लिए हुआ भूमि पूजन


रांची, 02 सितंबर (हि.स.)।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता आयोजन समिति, मोरहाबादी की ओर से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ तीन सितंबर 2026 से होगा। वहीं चार सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इसी क्रम में बुधवार को मोरहाबादी मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दही हांडी स्थल का भूमि पूजन किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने पूजा-अर्चना कर स्थल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रांचीवासियों में उत्साह है और बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक कार्यक्रम रखे गए हैं। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद गोप, मनोज गुप्ता, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, वेद प्रकाश, मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story