एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार


एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार


रांची, 15 मार्च (हि.स.)। रांची पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपिताें में विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और धनंजय कुमार सिंंह शामिल है। इनके पास से तीन एटीएम कार्ड

, ब्लू रंग का एक पल्सर बाइक, दाे मोबाईल फोन बरामद किये गये है। आरोपित फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बाइक से शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को निशाना बनाते थे।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास ब्लू रंग की पल्सर मोटरसाइकिल ( जेएच 01सीएफ-4430) पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर जुमार पुल के पास दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और धनंजय कुमार सिंह बताया।

तलाशी के दौरान विक्रम कुमार शर्मा के पास से केनरा बैंक और एसबीआई का एटीएम कार्ड तथा एक स्मार्टफोन, जबकि धनंजय कुमार सिंह के पास से जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे की ठगी करते हैं। दोनों आरोपित रांची में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपितों ने पहले भी नामकुम, बीआईटी मेसरा, धनबाद के सरायढेला, जमशेदपुर के एमजीएम, गिरिडीह के सरिया सहित कई इलाकों में एटीएम बदलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इन मामलों में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है और कई जगहों पर इनके ठगी करने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा, थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार, ओपी प्रभारी मेसरा अजय कुमार दास सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story