हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
रांची 14 अप्रैल (हि.स.)। रांची के मैक्लुस्कीगंज इलाके से पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम रुस्तम अंसारी और जैद अंसारी बताया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक स्कार्पियों वाहन और दो मोबाइल जब्त किया है।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की।
जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि एक वाहन के साथ कुछ लोग बारात जा रहे हैं। वाहन की जांच की गई जिसमें दो लोग बैठे हुए थे। इन लोगों को चेक किया जिसमें पिस्टल और गोली बरामद हुआ। पिस्टल के कागजात मांगने पर नहीं दिया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

