सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत


सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत


रांची, 29 मार्च (हि.स.)। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के समीप रविवार काे हुए एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे । इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अनगड़ा के नवाडीह के रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई प्रभात महतो और अनिल महतो की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे दोनों भाइयों को अपनी चपेट में लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ट्रक भी सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक का पहिया निकल कर दूर जा गिरा। मौके पर पहुंचे अनगड़ा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

डीएसपी सिल्ली अनुज कुमार ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हाे चुकी हैै। मामले में आगे की काईवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story