वाहन चेकिंग में दो कार जब्त, चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
वाहन चेकिंग में दो कार जब्त, चार गिरफ्तार


वाहन चेकिंग में दो कार जब्त, चार गिरफ्तार


वाहन चेकिंग में दो कार जब्त, चार गिरफ्तार


बोकारो, 24 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर जिले के संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आलोक रंजन एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विद्या शंकर के नेतृत्व में बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृत पार्क गरगा पुल चेक पोस्ट के पास वाहन जांच की जा रही थी।

अभियान में बीएस सिटी, सेक्टर-4, हरला तथा यातायात थाना की टीम शामिल थी। साेमवार की रात एयरपोर्ट की ओर से आ रही काले रंग की थार को जांच के लिए रोका गया, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए चास की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह “पापा” लिखा था। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

वाहन का वास्तविक नंबर जेएच 09 बी एन 4141 निकला। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 33/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, जांच के दौरान टाटा पंच (जेएच09 बीए 5612) के चालक को भी शराब के नशे में पाया गया। वाहन जब्त किए जाने पर चालक और उसके साथी ने पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाई। दोनों को गिरफ्तार कर कांड संख्या 34/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जांच अभियान लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

Share this story