ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारण मामले में गिरिडीह से दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारण मामले में गिरिडीह से दो गिरफ्तार


ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारण मामले में गिरिडीह से दो गिरफ्तार


रांची, 15 मई (हि.स.)। अपराध अनुसंधान विभाग ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएएम) के अवैध प्रसारण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले से दो आरोपितों वहाब अंसारी, हसन रजा को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

सीआईडी डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि जांच में इन उपकरणों से ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री के साक्ष्य मिले हैं।आरोपित टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से इस सामग्री का आदान-प्रदान और प्रसारण कर रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आपत्तिजनक सामग्री ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिकों को भी ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा रही थी। सीआईडी अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

सीआईडी ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के 'वीमेन एंड चाइल्ड' सेक्शन में शिकायत दर्ज करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story