छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 13 नवंबर (हि.स.)। रातू थाना के चटकपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज लोहरा (22) और अंशु राणा (19) रुप में हुई है। इन आरोपितों के साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि 7 नवंबर को छोटी दिवाली के दिन पीड़िता ट्यूशन से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान कुछ लड़कों के जरिये नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रातू थाना, नगड़ी थाना, दलादली थाना और पंडरा थाना की पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी। इसी दौरान पुलिस को इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें कुछ नकाबपोश लड़के पीड़िता का पीछा करते दिखे। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबिक एक नाबालिग को निरुद्ध कर रिमांड होम भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776754 Articles

Share this story