नगर निकाय अध्यक्ष के समर्थक से मारपीट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नगर निकाय अध्यक्ष के समर्थक से मारपीट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


दुमका, 03 मार्च (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के एक दिन पूर्व वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के समर्थन में चुनावी कैमपेन रहे रूपम किशोर सिंह उर्फ बंटी सिंह पर हमला करते हुए मारपीट करने के आरोपित को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा, रानीबगान निवासी आदित्य कुमार ओझा उर्फ मंटू ओझा और गौशाला रोड निवासी राहुल राज है। इसकी जानकारी एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के समर्थन में विरोधी पक्ष के समर्थकों के साथ मारपीट की थी। मामले में पीड़ित ने आदित्य कुमार ओझा, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा सहित पांच अज्ञात नामजद के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को सिटी गार्डेन में आरोपितों की होने की सूचना मिली। पुलिस टीम नगर थाना पुलिस, जामा पुलिस और शिकारीपाड़ा की संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपित पुलिस पार्टी से धक्का -मुक्की करने लगा। पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद दो आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। आदित्य पर करीब एक दर्जन और राहुल पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story