गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 20 फरवरी (हि.स.)। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा खरीद-बिक्री मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अखिलेश यादव और विवेक यादव है। डीएसपी प्रकाश सोय ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के डीएभी स्वर्णरखा स्कूल के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की गई।

पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमें अखिलेश यादव नामक युवक की तलाशी ली गई। जिसके पास से गांजा बरामद हुआ। उस दौरान दूसरा आरोपित विवेक यादव मौके से भागने में कामयाब रहा। अखिलेश यादव की सघन तलाशी लेने पर उसके पास से 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में अखिलेश यादव ने बताया कि ओडिशा के राउरकेला से अवैध तरीके से गांजा की तस्करी करता है। जिसे विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंची कीमत पर बेचता है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपित विवेक यादव को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक ने कबूल किया कि खटाल की आड़ में अवैध रुप से गांजा की खरीद बिक्री करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story