चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
दुमका, 04 नवंबर (हि.स.)। उपराजधानी दुमका की पुलिस चोरी के अलग अलग दो मामले का उदभेदन करते चोरी के दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का उदभेदन करते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि नगर थाना पुलिस थाना क्षेत्र के रसिकपुर में चोरी हुई जेएच-04एए -1414 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला से बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजनें में सफल रही।
मामले में पुलिस 31 जुलाई को वादी दिलीप कुमार राउत के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर बरामदगी के लिए एसआईटी टीम का गठन कर कार्रवाई में जुट गई थी।
गिरफ्तार आरोपित बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के हत्था थाना क्षेत्र के मेघ रतवारा गांव निवासी राम विवेक शर्मा है। स्कार्पियो को बिहार नंबर से बीआर 01-एचजी2053 बदल चला रहा था। पुलिस को यह तकनिकी सेल के सहयोग से मिली। दूसरी सफलता काठीकुण्ड पुलिस को गृहभेदन मामले में मिली। काठीकुण्ड थाना प्रभारी बलराम सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गृहभेदन मामले में चोरी का सामान बरामद करते हुए पाकुड़ जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ईशाकपुर नयाटोला निवासी असराफुल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेजी है।
पुलिस आरोपित के निशानदेही पर चांदी जैसा चैन (बच्चे का) – 06 पीस सहित नगदी 22 हजार रूपये बरामद करने में सफल रही। पुलिस चोरी के मामले में अनुसंधान चन्द्रपुरा गांव निवासीवादी सुनील कुमार हेम्ब्रम के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई थी। अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि पूर्व में अपने दोस्त मुशरफ शेख के साथ घटना को अंजाम दिया। फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बनाए हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

