नवाटोली बाड़ू में 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
नवाटोली बाड़ू में 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का शुभारंभ


रांची, 31 जुलाई (हि.स.)। ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवाटोली बाड़ू (कांके-पिठोरिया) स्थित सेवाकेंद्र में शुक्रवार को सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव महोत्सव सह 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर केन्द्र संचालिका दीपा बंका ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। सेवाकेंद्र संचालिका बीके राजपति बहन ने अतिथियों का ईश्वरीय सौगात देकर स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 12 ज्योतिर्लिंगों की महाआरती हुई। 'हर-हर महादेव' के जयघोष और शिव भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीके राजपति बहन ने कहा कि सावन आत्मशुद्धि और परमात्मा से जुड़ने का श्रेष्ठ समय है। भगवान शिव के शांति, त्याग, संयम और आत्मनियंत्रण के संदेश को जीवन में अपनाकर व्यक्ति जीवन की कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकता है। मेले में पिठोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सम्पत्ति देवी, सम्पत्ति देवी, लीला देवी, कविता सेन, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी, दीपक दास, प्रमोद प्रसाद, सुनील गाड़ी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story