नवरात्रि पर बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्रि पर बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री


रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को कांके डैम स्थित पतरा गोंदा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव की कई बेटियों के बीच शिक्षण सामग्री और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित इस पहल के तहत बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन, रबर, कटर के साथ चॉकलेट और टॉफियां दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

समाजसेविका और ट्रस्टी दीपा बंका ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। दीपा बंका ने कहा कि उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर कछप, लालू गाड़ी और ग्रामीणों ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।

मौके पर रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, पतरा गोंदा की उपमुखिया नमिता देवी, सुमन देवी, मल्लू पाहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761665 Articles

Share this story