छठ पर नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट 15 और 16 को बांटेगा 2,100 हनुमान चालीसा

WhatsApp Channel Join Now
छठ पर नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट 15 और 16 को बांटेगा 2,100 हनुमान चालीसा


रांची, 12 नवंबर (हि.स.)। लोकआस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत राजभवन के निकट स्थित हटनिया तालाब, रांची में श्रद्धालुओं के बीच लगभग 2,100 श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। यह जानकारी ट्रस्ट के पदाधिधारियाें ने गुरुवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम रविवार, 15 नवंबर 2026 को प्रथम अर्घ्य और सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

इसे लेकर तालाब परिसर में ट्रस्ट की ओर से एक विशेष स्टॉल लगाया जाएगा जहां श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा भेंट किया जाएगा।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व की पवित्रता और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान श्री हनुमान की भक्ति, राम नाम के स्मरण और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

हनुमान चालीसा श्रद्धा, साहस, सेवा, समर्पण और सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा प्रदान करती है।

ट्रस्ट का मानना है कि धार्मिक पर्व केवल आस्था की अभिव्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट की ओर से भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

इसे लेकर हुई बैठक में ट्रस्ट के अध्यगक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष विश्वजीत पॉल, सचिव महेंद्र सिंह, संयुक्तस सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्य क्ष आनंद कुमार सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story