वीर शहीद रघुनाथ महतो की शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 05 अप्रैल (हि.स.)। चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की 248 वीं शहादत वर्षगांठ पर लोटा किता स्थित शहादत स्थल पर रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक समिति की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। उन्होंने अपना गांव, अपना राज, दूर भगाओ अंग्रेज राज का ऐतिहासिक नारा दिया, जो आज भी आंदोलन और स्वशासन के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहीद रघुनाथ महतो को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही लोटा किता स्थित शहादत स्थल को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने और उनकी वीर गाथाओं को विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समिति के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story