कैंब्रियन स्कूल में मंत्री सुदिव्य सोनू को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
कैंब्रियन स्कूल में मंत्री सुदिव्य सोनू को दी गई श्रद्धांजलि


रांची, 07 सितंबर (हि.स.)। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में सोमवार को झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में पूरा कैंब्रियन परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

शोक सभा के दौरान विद्यालय परिवार ने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story