पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि


पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि


रांची, 13 मई (हि.स.)।

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का पार्थिंव बुधवार को विधानसभा में लाया गया। झारखंड विधानसभा के पोर्टिको संख्या एक में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने शोक प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय माधव लाल सिंहझारखंड की राजनीति जगत में एक अनुभवी और हमेशा जनता के बीच रहने वाले राजनेता थे। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और परिजनों को संबल मिलने की प्रार्थना की। अध्यक्ष के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, पार्थिव शरीर पर उनकी ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वे अविभाजित बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके पार्थिक शरीर को अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधान सभा लाया गया था।

विधानसभा में पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में मंत्री दीपिका पांंडेय सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारी कर्मी और परिजन मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story