समागम के बहिष्कार के लिए मंच चलाएगा अभियान

WhatsApp Channel Join Now


रांची, 21 मई (हि.स.)। झारखंड आदिवासी अधिकार मंच 24 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार के लिए संयुक्त अभियान चलाएगा। मंच ने कहा कि वह विभिन्न आदिवासी संगठन और आदिवासी समाज के साथ मिलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा और राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम आदिवासी समाज को धर्म के नाम पर विभाजित करने और डीलिस्टिंग की राजनीति को बढ़ावा देने का प्रयास है। विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी आरोप लगाया गया कि इस तरह की गतिविधियां आदिवासी समाज की एकता और उनके ऐतिहासिक संघर्षों को कमजोर करने का काम करती हैं।

मंच ने कहा कि आदिवासी समुदाय के अधिकार, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। आदिवासी अधिकार मंच ने बताया कि मंच पहले भी झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति, केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर जनजाति सुरक्षा मंच की नीतियों का विरोध करता रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story