आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में सात प्रखंडों के पारंपरिक नृत्य दलों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में सात प्रखंडों के पारंपरिक नृत्य दलों ने लिया हिस्सा


रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत मंगलवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल सभागार में जिला स्तरीय पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), रांची की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सात प्रखंडों के पारंपरिक नृत्य दलों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आईटीडीए की मनीषा तिर्की ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आदिवासी लोककला एवं पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न नृत्य दलों के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोकजीवन को मंच पर जीवंत किया।

प्रतियोगिता के लिए गठित चयन समिति ने नृत्य की मौलिकता, ताल-लय, वेशभूषा, अभिव्यक्ति और निर्धारित समय-सीमा सहित विभिन्न मानकों के आधार पर दलों का मूल्यांकन किया। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य दल का चयन किया गया।

कार्यक्रम में आईटीडीए रांची की मनीषा तिर्की, समाज कल्याण विभाग के कर्मियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story