कोषाकर घोटाले का असर, शिक्षकों के वेतन का नहीं हो रहा भुगतान

WhatsApp Channel Join Now

गोड्डा, 09 मई (हि.स.)।

राज्य कोषागार से वेतन निकासी को लेकर उत्पन्न तकनीकी समस्या के कारण जिले के सरकारी कर्मियों, विशेषकर स्कूली शिक्षकों को बीते दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि वेतन मद में आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान लंबित है।

शिक्षकों ने बताया कि फरवरी माह का अधिकांश वेतन आयकर में समायोजित हो गया, वहीं मार्च और अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिलने से उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

उधार पर मिलने वाला राशन बंद होने लगा है, बच्चों की फीस, दवा-इलाज और दैनिक खर्चों का वहन करना कठिन हो गया है।

नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने भी बताया कि नियुक्ति के छह माह बाद भी उन्हें नियमित वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे जीवनयापन प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों ने आवंटन के बावजूद भुगतान नहीं होने पर चिंता जताते हुए शीघ्र वेतन निर्गत करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत कुमार

Share this story