वन महोत्सव पर चेंबर भवन में किया गया पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
वन महोत्सव पर चेंबर भवन में किया गया पौधारोपण


रांची, 08 जुलाई (हि.स.)। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति ने वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को चेंबर भवन परिसर में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधों के साथ-साथ तुलसी के पौधे भी लगाए गए।

मौके पर समिति के अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि चेंबर भवन परिसर में लगभग सभी गमलों में पौधे लगाए जा चुके हैं। अब यदि लगभग 10 सजावटी पौधे और लगाए जाएं, तो यह स्थान एक सुंदर चैम्बर उद्यान के रूप में विकसित हो जाएगा, जिससे न केवल भवन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सदस्यों एवं आगंतुकों को भी हरियाली से भरपूर सकारात्मक वातावरण प्राप्त होगा।

इस अवसर सदस्यों ने तुलसी के पौधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति के अध्यक्ष किशन अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story