वनवासी फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
वनवासी फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान


रांची, 31 जुलाई (हि.स.)।

पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने को लेकर शुक्रवार को एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन ने विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लीची, आम और अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्षा बबीता जालान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि अभियान के तहत फलदार, छायादार और उपयोगी पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण करने का संदेश दिया गया। बबीता ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

फाउंडेशन के प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, प्रदूषण कम करना और स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।

वहीं केंद्रीय प्रमुख संजय साहू ने कहा कि संस्था ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर कार्य कर रही है। सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम में महिला समिति की सचिव पायल अग्रवाल, सदस्य पलक मोदी, आराधना अग्रवाल, श्रीहरि केंद्रीय प्रमुख संजय साहू, कार्यालय प्रमुख गौतम कुमार सहित संस्था के पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story