ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत


चतरा, 31 अगस्त (हि.स.)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पत्थलगडा में कक्षा 11 वीं की छात्रा की रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतिका की पहचान पत्थलगडा प्रखंड के मेराल पंचायत के धनेश्वरी कुमारी के रूप में हुई है।

वह फुटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी थी। पिछले वर्ष सुब्रतो कप में स्टेट खेली थी। कटकमसांडी-हजारीबाग रेलवे लाइन में पोल संख्या 59/3 के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन की चपेट मे आ गई। वह करीब 10 दिनों पूर्व अपने दादा सावन गंझू जिनकी मौत सांप काटने से हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी।

सोमवार सुबह धनेश्वरी गांव के किनारे रेलवे ट्रैक के रास्ते जंगल की ओर खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनने जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story