मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 10 से

WhatsApp Channel Join Now
मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 10 से


रांची, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सत्र 2026-27 के लिए मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए आगामी 10 और 11 अक्टूबर 2026 को चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पीके दास ने मंगलवार काे जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चयन ट्रायल मेकॉन स्टेडियम में प्रातः नाै बजे से आयोजित किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

ट्रायल में भाग लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।

मेकाॅन की सीमतिंनी साहु

ने बताया कि चयन प्रक्रिया में सफल खिलाड़ियों को मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के नियमानुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः नाै बजे मेकॉन स्टेडियम में आवश्यक क्रिकेट किट और संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब, क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह को रिपोर्ट करने काे कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story