गिट्टी लदा ट्रेलर चुटूपालू घाटी में पलटा, चालक और खलासी घायल
रामगढ़, 31 मार्च (हि.स.)। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन पर रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को गिट्टी ट्रेलर पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर से रामगढ़ की ओर आ रही गिट्टी लगा ट्रेलर संख्या (बीआर 01जीएनबी 7215) का अचानक चुटूपालू घाटी में ब्रेकफेल हो गया। इस दौरान चालक में ट्रेलर से अनियंत्रित खो दी और ट्रेलर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। ट्रेलर में लदा गिट्टी सड़क में बिखर गया। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया।
इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंचे एनएचएआई की टीम ने ट्रेलर में फंसे चालक और खलासी को निकलवा कर एंबुलेंस में सदर अस्पताल भेज दी। वहीं, सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को क्रेन के माध्यम से हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू से चालू हो सकी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

