बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Apr 2, 2026, 19:05 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने का अभियान जारी है।
इसे लेकर गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर खान निरीक्षक ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान अरगड्डा जीएम कार्यालय के सामने सिरका की ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया।
जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के बाद उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जब्त किया गया। साथ ही ट्रैक्टर के मालिक, चालक सहित अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

