बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी
May 6, 2026, 21:09 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 06 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई हो रही है। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर बुधवार को खनन विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान भुरकुण्डा ओपी थानान्तर्गत दुमुहान पुल के पास से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। उस पर 100 सीएफटी बालू लादकर अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी। इस मामले में ट्रैक्टर के मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

