ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश


गोड्डा, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के केडोबाजार में अवैध मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय पंकज की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी ढुलाई में लगे जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, उसका मालिक विजय मंडल है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विजय मंडल का नाम पहले भी अवैध बालू और मिट्टी कारोबार को लेकर सामने आता रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे कारोबार पर रोक नहीं लग सकी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि हादसे के बाद अब तक ट्रैक्टर चालक और कथित मालिक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वहीं घटना के बाद इंस्पेक्टर पहुंचे, जबकि भाजपा नेता लोबिन हेम्ब्रम, राजाराम मरांडी और अमित मंडल के भी पहुंचने की जानकारी दी गई।

बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story