टोटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गिरे हुए 35 हजार लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
टोटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गिरे हुए 35 हजार लौटाए


रामगढ़, 01 सितंबर (हि.स.)। शहर के एक टोटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उसने गिरे हुए 35 हजार रुपए यात्री को लौटा

दिया। जानकारी के अनुसार टोटो चालक शिव भुईयां अपने टोटो पर पतरातू के गेगदा गांव निवासी प्रदीप गोप को बिठाया था। प्रदीप बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके रुपये सड़क पर गिर गए। उन्होंने रामगढ़ थाना में इसकी सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के निर्देश पर एसआई पंकज किशोर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक टोटो चालक रुपये उठाते हुए दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर रामगढ़ टैक्सी मेंस यूनियन के अध्यक्ष अमित सिन्हा और सदस्यों ने चालक की तलाश शुरू की। इसी क्रम में विकास नगर निवासी शिव भुईयां यूनियन कार्यालय पहुंचकर 35 हजार रुपये जमा कराने पहुंचे। बाद में प्रदीप गोप की मौजूदगी में शिव भुईयां ने पूरी राशि उन्हें लौटा दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story