करंट की चपेट में आने टोटो चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट की चपेट में आने टोटो चालक की मौत


दुमका, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदिया गांव में गुरुवार को नहाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय विष्णु मंडल की मौत हो गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु अपने घर में नहा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। घटना के वक्त परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि शरीर गीला होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद विष्णु मंडल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में परिजन रोते-बिलखते रहे। विष्णु मंडल टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटे और माता-पिता हैं। वह परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के समक्ष अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story