सुब्रतो कप के दूसरे दिन कई टीमें पहुंचीं अगले चरण में
रांची, 18 जुलाई (हि.स.)। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 65 वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खेलगांव प्रैक्टिस मैदान, बीआईटी मेसरा और जैप-1 मैदान में विभिन्न प्रमंडलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेला गया।
स दाैरान इखिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। इसके तहत अंडर-15 बालक वर्ग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) ने पलामू प्रमंडल को 8-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में कोल्हान प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। वहीं संथाल परगना प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-0 से शिकस्त देकर अगले चरण में प्रवेश किया।
इधर, अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 14-0 के बड़े अंतर से हराया। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 9-0 और संथाल परगना प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। अंडर-17 बालक वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 3-1 से मात दी। पलामू प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 2-1 से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने संथाल परगना प्रमंडल को 4-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

