ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


रांची, 08 अप्रैल (हि.स.)।

रांची पुलिस लगातार नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रांची के नामकुम इलाके से पुलिस ने तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में रमीज राज, मो अब्दुल और मो जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि शामिल हैं। इनके पास से तीन पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन में कुल 6.4 ग्राम), तीन मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद , ब्लू रंग की कार (रजि०नं०-जेएच10आर-9385), स्कूटी-एक (जेएच0Iएफएफ-9513), मोटरसाइकिल ( जेएच0Iईवी-2343) बरामद किया गया है।

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईटेंशन मैदान में पावर ग्रिड के सामने कुछ युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

सत्यापन और छापेमारी के क्रम में नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में प्रवेश करने पर देखा गया कि पावर ग्रिड के सामने खाली मैदान में एक ब्लू रंग की कार और उसके बगल में एक स्कूटी और एक बाइक खड़ी है और कुछ व्यक्ति कार में संदिग्ध हालत में बैठे हुए पाए गए। निरीक्षण के क्रम में कार में बैठे तीनों युवक पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीनों की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर बरामद किए गए। मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया और बरामद कैश के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम होना बतलाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story