जेपीएससी के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया स्वीकार
रांची, 09 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी के तीन वरिष्ठ सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, डॉ जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है।
राज्यपाल ने राज्य सरकार के अनुशंसा के आलोक में झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्य, डॉ अनिमा हांसदा एवं डॉ जमाल अहमद द्वारा अपने पद से दिए गए त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है।
जेपीएससी के तीन सदस्यों डॉ अजिता भट्टाचार्य, डॉ अनिमा हांसदा और डॉ जमाल अहमद ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को त्यागपत्र भेज दिया है। इन तीनों सदस्यों को सीआईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। 10 अगस्त को डॉ अजिता भट्टाचार्य से सीआईडी की टीम पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर धांधली, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने के आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है।
इसी सिलसिले में सीआईडी ने आयोग की इन तीनों सदस्यों डॉ अजिता भट्टाचार्य, डॉ अनिमा हांसदा और डॉ जमाल अहमद को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए समन भेजा था।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

