निशिकांत सहित तीन सांसदों ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था

WhatsApp Channel Join Now
निशिकांत सहित तीन सांसदों ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था


देवघर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शनिवार को गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे सहित तीन सांसदों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम और बिहार से राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने भी बाबा बैद्यनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहितों ने तीनों सांसदों को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। सांसदों ने बाबा भोलेनाथ के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उनके मंदिर पहुंचने के दौरान परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।

उल्लेखनीय है कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के प्रमुख द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह धाम राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों के आगमन को लेकर भी चर्चा में रहता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story