खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द

WhatsApp Channel Join Now
खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को राजधानी रांची में विमान सेवा प्रभावित रही। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे दिल्ली, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों का दिनचर्या प्रभावित हुआ।

एयरपोर्ट शेड्यूल के अनुसार, रद्द उड़ानों में कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई-7561/7562), पुणे-रांची-बेंगलुरु (6ई-6484/6799) और दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई-6370/2370) शामिल हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान का शेड्यूल जांचने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के कारण विमान सेवाओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story