साइबर अपराध के आरोप में तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
साइबर अपराध के आरोप में तीन आरोपित गिरफ्तार


देवघर, 14 जून (हि.स.)। जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपिताें में तमीम अंसारी (26), तुलसी यादव (30) और राजेश कुमार यादव (25 ) शामिल हैं। तीनाें देवघर जिले के रहने वाले है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपिताें के पास से 04 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड एवं 01 प्रतिबिंब (क्लोन) सिम बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा था।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपित राजेश कुमार यादव पूर्व में भी साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस आरोपिताें से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतें और साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाना को सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story