उत्पाद का छापा, शराब के साथ तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
उत्पाद का छापा, शराब के साथ तीन गिरफ्तार


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने शुक्रवार को 62 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी शामिल है। छापेमारी टीम तीनों आरोपितों से अवैध चुलाई शराब के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही चुलाई शराब कौन बनाता है, इसके बारे में भी पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765361 Articles

Share this story