अवैध शराब बेचने के तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध शराब बेचने के तीन आरोपित गिरफ्तार


रांची, 03 अक्टूबर (हि.स.)। नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 79.44 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने तुंजू-नचलदाग के एक होटल और दो दुकानों में छापेमारी की जिसके बाद उस दौरान कुल 173 बोतल और कैन बरामद किए गए। मामले में बजरंग महतो उर्फ हरिनाथ महतो, पंकज बड़ाईक और शिव शंकर बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि तीनों जगहों पर शराब बिक्री से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले। मामले में नामकुम थाना में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story