धनवार यूको बैंक डकैती कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

WhatsApp Channel Join Now
धनवार यूको बैंक डकैती कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार


धनवार यूको बैंक डकैती कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार


गिरिडीह, 09 नवंबर (हि.स.)। धनवार स्थित यूको बैंक डकैती कांड का खुलासा करते हुए गिरिडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, दो बाइक और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। हालांकि, वारदात का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने यह जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जितवाहन और अमरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी सुल्तान अली तथा देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रोड निवासी मोहम्मद रिजवान और आयुष पांडेय शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद रिजवान के खिलाफ मधुपुर में पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं, सुल्तान अली के खिलाफ भी मधुपुर में आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर डकैती में शामिल अन्य अपराधियों और फरार मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। बरामद हथियारों, वाहनों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story