चोरों ने बीएसएनएल का केबल किया चोरी, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
चोरों ने बीएसएनएल का केबल किया चोरी, प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने बीएसएनएल का केबल कई बार चोरी कर लिया गया। बीएसएनएल में काम कर रही नेक्स्जेन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के इंट्रा इंजीनियर हेमलाल महतो ने चोरी की इन वारदातों की सूचना रामगढ़ थाने को दी है।

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हेमलाल महतो ने बताया कि वह मूल रूप से सिरका के रहने वाले हैं और नेक्स्जेन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में इंट्रा इंजीनियर के पद पर हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि बूढ़ाखुकरा गांव में चल रहे बीएसएनएल के टावर के काम में चोरों ने केबल चोरी कर ली है।

पहली घटना 17 मार्च को हुई जब उसे दोबारा लगाया गया तो चोरों ने 19 मार्च को फिर उस केबल को काट लिया। इसके बाद काम के दौरान ही चोरों ने रात में माइक्रोवेव 4 जी, पावर केबल, सीसीयू , सीसीयू का पावर केबल, आरएम, एमएमपीटी, बैटरी बैंक पावर केबल का सामान भी चोरी कर लिया। इसकी कुल अनुमानित कीमत 3,50000 रुपए है। चोरी की इस वारदात के कारण नेटवर्क संचालक काफी प्रभावित हुआ और कंपनी को आर्थिक क्षति हुई है।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story