चोरों ने शराब दुकान का शटर काटकर नगदी और बोतलें चुराई

WhatsApp Channel Join Now
चोरों ने शराब दुकान का शटर काटकर नगदी और बोतलें चुराई


चोरों ने शराब दुकान का शटर काटकर नगदी और बोतलें चुराई


चोरों ने शराब दुकान का शटर काटकर नगदी और बोतलें चुराई


रामगढ़, 28 मई (हि.स.)। शहर के बिजुलिया मेन रोड में शराब दुकान में चोरों ने गुरुवार काे शटर काटकर लाखों रुपए नगदी और 20 हजार रुपए की शराब की बोतलें चुरा ली। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे कंपोजिट शराब दुकान पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना का जायजा लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोर दुकान का शटर कैंची से काटकर कर अंदर घुसे। उसने काउंटर में रखे

1.70 लाख रुपया और शराब की बोतलें चुरा ली। सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश चोर, चोरी करता हुआ दिख रहा है। दुकान के बाहर सफेद रंग की आर्टिका कार लगी हुई भी दिखाई दी है। लेकिन कोई और शख्स नजर नहीं आया। चोर ने इतनी सफाई से चोरी की है कि कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इस घटना की जानकारी उत्पाद विभाग को भी दी गई है। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि जिस आर्टिका कार को बिजुलिया शराब दुकान के बाहर देखा गया है, ठीक वैसी ही कार चितरपुर में भी चोरी की घटना में इस्तेमाल हुई है। वहां भी 04 मई को शराब दुकान में चोरी हुई थी। इसमें तीन लोग शामिल थे। वहां भी सफेद रंग की आर्टिका ही थी।

रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की इस वारदात के मामले में दुकान के सेल्समैन अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया है कि गुरुवार को दूसरे दुकान का एक सेल्समैन रास्ते से गुजर रहा था। उसने दुकान का शटर टूटा हुआ पाया। जब उसने खबर दी तो दुकान के मालिक दीपक कुमार और वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान थाना प्रभारी और उत्पाद विभाग को भी सूचना दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story