चोरी की बाइक के साथ चाेर गिरफ्तार
Jul 12, 2026, 21:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक ( जेएच 01 एवी 9452) पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके साथ ही एक चोर को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी मुकेश कुमार लुनायतन बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सायल डी 10 नंबर मइंस से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक छह जुलाई को चोरी हुई थी। चोरी हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बरामद किया गया तथा एक आराेपित को गिरफ्तार किया गया। चोर की पहचान रेलवे साइडिंग टिप्ला निवासी राहुल कुमार करमाली के रूप में हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

