रांची के कई इलाकों में पांच घंटे नहीं रहेगा बिजली

WhatsApp Channel Join Now
रांची के कई इलाकों में पांच घंटे नहीं रहेगा बिजली


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। रांची के कई इलाकों में रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य चलाया जायेगा।

इस वजह से रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और कोकर सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी सब-डिवीजन के 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर में तार बदलने का काम होगा। इसके चलते इरबा बाजार टांड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे (तीन घंटे) तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं शिवाजी नगर, बूटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे (चार घंटे) तक बिजली नहीं रहेगी।

कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले कई मोहल्लों में रविवार को दिन के 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे (पांच घंटे) तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास का इलाका, चुटिया, साई कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के इलाके शामिल हैं।

बिजली विभाग ने बताया है कि आरडीएसएस कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story