शादी में गया था परिवार, चोर कर गये घर साफ

WhatsApp Channel Join Now
शादी में गया था परिवार, चोर कर गये घर साफ


शादी में गया था परिवार, चोर कर गये घर साफ


रामगढ़, 22 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ शहर के गोलपार में एक कपड़ा व्यापारी के घर मंगलवार की रात चोरों ने साफ कर दिया। कपड़ा के फेरी व्यवसाय में शामिल रामप्रवेश साव का पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार गया था।

मंगलवार की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की सपत्ति चुरा ली। बंद घर में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि राम प्रवेश साव के घर से चोरों ने जेवरात और नगद चोरी करने में सफलता पाई है।

चोरों ने घर से लगभग छह- सात लाख के जेवरात और लगभग 1.20 लाख रुपये नगद चोरी कर ली। साथ ही चोरों ने बिक्री के लिए लाई गई कीमती और नई साड़ियां भी चुरा ली।

बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। रामगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मोहल्ला के लोगों ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों में रखे अलमारी और बक्सों के ताला को आराम से तोड़ा है।

उसमें रखे नगद और जेवरात को लेकर चलते बने। चोरों ने रात को घर की छत पर आराम से खाया पिया भी है। छत पर से सिगरेट का भी अंश मिला है।

घर के लोगों ने बताया कि चोरों ने घर से सोने की मांगटीका, नथिया, सोने की चेन, कान का दो सेट झुमका, एक मंगलसूत्र, दो नथिया, नगद लगभग 1,20,000 और चांदी के कई जेवरात चोरी हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story