मुख्यमंत्री से कुलपति ने की मुलाकात
रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर मौके पर विश्वविद्यालय के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत हुई। कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न पहल, योजनाओं और उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कार्यों में रुचि लेते हुए उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और विकास के लिए सुझाव भी दिए। इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ गुरुचरण साहू भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

