यूनियन ने बुकिंग काउंटर लगाने के लिए सीईओ को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
यूनियन ने बुकिंग काउंटर लगाने के लिए सीईओ को सौंपा ज्ञापन


रामगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। आजसू मजदूर यूनियन न्यू बस स्टैंड रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वे लाेग बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड में एजेंट और सहायक एजेंट के रूप में कार्यरत हैं और पिछले कई वर्षों से अपना जीवन यापन बस बुकिंग करके करते आ रहे हैं। साथ ही कहा कि वे सभी छावनी परिषद को बसों के शुल्क के माध्यम से राजस्व की प्राप्ति भी करा रहे हैं। लेकिन कुछ दिन पूर्व छावनी परिषद के कर्मचारियों की ओर से नवनिर्मित बिल्डिंग में सीमांकन कराकर सभी को वहां शिफ्ट करने की बात कही जा रही है। इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वे चाहते हैं कि छावनी परिषद बुकिंग काउंटर को एक निश्चित जगह आवंटित करे। सभी लोग को निश्चित स्थान में काउंटर लगाने के लिए शुल्क भी देने को तैयार हैं।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यदि वे बस के चालकों और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाएंगे तो आने वाले समय में रामगढ़ बस स्टैंड के अंदर बसों का परिचालन बंद हो जाएगा, जिसकी क्षति हम सभी एजेंट के साथ-साथ छावनी परिषद को भी राजस्व का नुकसान होगा।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष नीरज मंडल, सचिव रिंकू खान, संगठन सचिव रंजीत जायसवाल, उपाध्यक्ष बलराम यादव, उपाध्यक्ष टिंकल सिंह शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story