श्याम मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ में बही भक्ति की धारा

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ में बही भक्ति की धारा


रांची, 18 अगस्त (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 217 वां श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा का पाठ में भक्ति की धारा बही। राम सिया राम सिया राम जय जय राम... के गायन और बजरंगबली के जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।

इस दौरान बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई और केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल, प्रसाद का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। आशा मोदी ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के बीच में भजनों का गायन भी किया गया।

श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, अशोक लड़ियां और कृष्णा अंकित सिंह ऋषभ चौरसिया, हिमांशु कुमार सहित कई भक्त मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story