दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को स्पीकर ने भेंट की सदन संवाद नामक पुस्तक
रांची, 18 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और पत्नी डॉ शोभा विजेंद्र मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीककर) रबीन्द्र नाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक भेंट की।
इस अवसर पर अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और उनकी पत्नी डॉ शोभा विजेंद्र को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न एवं अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की।
इस अवसर पर स्पीकर ने कहा कि यह मुलाकात मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं पारस्परिक सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पत्नी के साथ पिछले दो दिनों से रांची प्रवास पर थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

