रसोई गैस कि किल्लत के चलते श्याम भंडारे में भोजन की जगह बंटा फल और शर्बत

WhatsApp Channel Join Now
रसोई गैस कि किल्लत के चलते श्याम भंडारे में भोजन की जगह बंटा फल और शर्बत


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस के वैश्विक संकट का असर श्री् श्याम भंडारे पर भी पडा है। श्याम भंडारा के आयोजनकर्ताओं ने सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए हर शनिवार के भोजन भंडारे को स्थगित कर फल और शरबत के भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।

शनिवार को भी श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 194 वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया।

श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी अन्नपूर्णा सरावगी अमित स्वाति, रामधन श्रीधन सरावगी और परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को फल तरबूज़ का भोग लगाया। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया और हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच तरबूज़ फल प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।

वहीं श्री श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मण्डल के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कल्पना मारू सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story